2018 के कॉन्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्न

* एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है.
* एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है.
* एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत श्रेणी का माउंट एवरेस्ट है जिसकी ऊंचाई 8850 मीटर है.
* अंध महाद्वीप अफ्रीका को कहा जाता है.
* अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती हैं.
* मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है.
* नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है. आस्वान बांध नील नदी पर बना है.

* अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है.
* टुकन अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला पक्षी है.
* दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको उत्पादक देश है,  विश्व में दूसरा स्थान है.
* जनसंख्या की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यदीप है.
* सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है वह न्यूनतम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप.
* भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जिसकी जनसंख्या भारत की जनसंख्या के 16.51 प्रतिशत है.
* भारत में सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि वाला राज्य मेघालय हैं जिसका वृद्धि दर 27.9% रहा.
* शहरी क्षेत्र में न्यूनतम साक्षरता वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जिसका साक्षरता शहरी क्षेत्र में 75.1% है.
* भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क उत्तराखंड है. इसका पुराना नाम हेली नेशनल पार्क था जिसकी स्थापना 1935 ईस्वी में की गई थी.
* भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर के लेह जनपद में है.
* भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्राकृतिक वादी सलीम अली को बर्ड मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है. सलीम अली राष्ट्रीय पक्षी उद्यान जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में है.
* चंद्रमा की सतह उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान सेलेनोलॉजी कहलाता है. चंद्रमा पर धूल के मैदान को शांति सागर कहते हैं. यह चंद्रमा का पिछला भाग है जो अंधकार में होता है.
* इटली के एकीकरण का जनक जोसेफ मेजिनी को माना जाता है.
* फ्रांस की राज्यक्रांति 1789 में लुई सोलहवां के शासनकाल में हुई.
* जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क ने किया. वह प्रशा  के शासक विलियम प्रथम का प्रधानमंत्री था।
* जर्मन के आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता फ्रेडरिक लिस्ट को माना जाता है.
* इटली के एकीकरण में बड़ा बाधक ऑस्ट्रिया था.
* प्रथम प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लेनिन का नारा था 'युद्ध का अंत करो'.
* नेपोलियन तृतीय ने प्रशा के आगे 1 सितंबर 1870 ईसवी को आत्मसमर्पण किया.
* बाइसिकल का आविष्कार मैकमिलन ने किया.
* AC मोटर की खोज निकोला टेस्ला ने की. एक अमेरिकन वैज्ञानिक थे.
* देश का एकमात्र पूर्ण साक्षर घोषित किए गए राज्य केरल है.
* विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग है.
* चंबल राजस्थान की एक ऐसी नदी है जो साल भर बहती है. यह चित्तौड़ के पास राजस्थान में प्रवेश करते हैं. इस नदी पर चित्तौड़ के पास प्रख्यात चूलिया जलप्रपात है.
* सिंधु नदी भारत में केवल जम्मू एवं कश्मीर राज्य से होकर बहती है. भारत में पाकिस्तान सिंधु नदी जल समझौता संधि के अनुसार भारत इस नदी सिंधु नदी एवं उसके सहायक नदी झेलम एवं चिनाव के संपूर्ण जल का केवल 20% जल उपयोग कर सकता है.
* पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध का 61% तथा दक्षिणी गोलार्ध के 81 प्रतिशत क्षेत्रफल में जल का साम्राज्य है.
* पृथ्वी पर अधिकतम ऊंचाई माउंट एवरेस्ट जिसकी ऊंचाई 8850 मीटर है. तथा अधिकतम गहराई मेरियाना गर्त है जिसकी गहराई 11,022 मीटर है । इस प्रकार पृथ्वी का अधिकतम ऊंचाई एवं अधिकतम गहराई में लगभग 20 किलोमीटर का अंतर है.
* पृथ्वी की संपूर्ण सतह जिस पर महाद्वीप एवं महासागर स्थित है स्थलमंडल कहलाती है पृथ्वी के कुल 29% भाग पर स्थल तथा 71% भाग पर जल है.
* देश में सर्वाधिक 94 वन्य जीव अभ्यारण अंडमान निकोबार दीप समूह में हैं.
* विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर अवस्थित बाघ रिजर्व नामदफा अरुणाचल प्रदेश में है.
* भारत देश के 18 राज्यों में बाघ पाए जाते हैं.
* किसी देश की आर्थिक समृद्धि का सर्वाधिक उपयुक्त मापदंड प्रति व्यक्ति वास्तविक आय होता है.

Post a Comment

0 Comments