लोजिस्टिक्स क्या है?
वस्तु एवं अन्य संसाधनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने की कार्यप्रणाली को लॉजिस्टिक्स कहते हैं. इसमें वैश्विक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर सेवाओं के नेटवर्क के जरिए वस्तुओं की आवाजाही का काम होता है. इसमें प्रोक्योरमेंट, डिस्ट्रीब्यूशन, वेअर हाउस, वस्तुओं की हैंड लिंग, इन्वेंटरी, पैकेजिंग एवं सामान की सुरक्षा आदि शामिल है. बड़ी कुरियर कंपनियों की स्थापना और वैश्विक स्तर पर संचालन, सामान लाने ले जाने वाली एजेंसियों और ई- कॉमर्स के विस्तार के बाद लॉजिस्टिक्स सेक्टर का दायरा बढ़ा है. लॉजिस्टिक्स की शुरुआत संभवता: सेना को युद्ध के लिए आवश्यक सामग्री एवं रसद की पूर्ति करने के लिए हुई. बाद में इसमें अन्य क्षेत्र शामिल हो गए. अभी या एक व्यापक कार्य क्षेत्र है जिसमें रोजगार की संभावनाएं मौजूद है.
नई संभावनाओं का क्षेत्र लॉजिस्टिक्स
लॉजिस्टिक्स सेक्टर तेजी से उभरते हुए क्षेत्रों में शुमार है. प्रोफेशनल पैकेजिंग, सप्लाई चैन मैनेजमेंट, वेयरहाउसिंग से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम तक सब लॉजिस्टिक्स का हिस्सा है. यह एक प्रचलित और बहुत ही पुराना कार्यक्षेत्र है, जिसमें सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है. बंदरगाहों के निर्माण के बाद इस सेक्टर का विस्तार शुरू हुआ, सड़क परिवहन एवं आवागमन के अन्य संसाधनों इंटरनेट आदि के विकास के साथ-साथ यह कार्य क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना चुका है. इसमें लगातार अवसरवाद रहे हैं भारत में लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अगले 4 वर्षों( 2018 - 2022) मैं 1.39 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद की जा रही है. मौजूदा समय में एक करोड़ से अधिक लोग इस सेक्टर से जुड़े हुए हैं वर्ल्ड बैंक लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स के मुताबिक पिछले 2 वर्षों में लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भारत की स्थिति में प्रगति हुई है. L p i इंडेक्स में 2014 में भारत 54 वें स्थान पर था. वहीं 2016 की रैंकिंग में 35 नंबर पर आ गया, वर्ष 2017 - 18 के आर्थिक सर्वे में भी क्षेत्र में अच्छे भविष्य की उम्मीद जताई गई थी. उद्योग विशेषज्ञ लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में विकास के रुझानों का समर्थन करते हैं, झांसी रियल एस्टेट कंसल्टेंसी की हालिया रिपोर्ट में भी इस वर्ष लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में मजबूत विकास की भविष्यवाणी की गई है. केंद्र सरकार इस वित्तीय वर्ष के बुनियादी ढांचे के विकास पर 600000 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस निवेश का 50% अधिक हिस्सा को रेलवे और बंदरगाहों के निर्माण और उन्नयन के लिए भेजा जाएगा. जाहिर है क्षेत्रों में विकास देश के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अफसरों को बढ़ाने का मुकम्मल आधार तैयार करेगा.
ऐसे करें इस कैरियर में प्रवेश
देश के कई शैक्षणिक संस्थान लॉजिस्टिक्स में कोर्ट संचालित करते हैं. आमतौर पर लोजिस्टिक्स में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स प्रचलन में है. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉजिस्टिक्स में कोर्स करने के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों में 12वीं या ग्रेजुएशन होना चाहिए. लॉजिस्टिक्स में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए अधिकतर संस्थान कैट, मैट, XAT के नंबर या इस के समक्ष परीक्षाओं को तरजीह देते हैं. कुछ इंस्टिट्यूट अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं. लोजिस्टिक्स से जुड़े विषय में कोर्स, जैसे सीएलपी( सर्टिफाइड लॉजिस्टिक्स प्रैक्टिशनर), बिजनेस लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चैन मैनेजमेंट, शिपिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट करके भी इसमें कैरियर शुरू कर सकते हैं.
भारत में इसके प्रमुख संस्थान
एकेडमी ऑफ़ मेरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग मुंबई.
कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड इकोनोमिक्स स्टडीज देहरादून.
इंस्टीट्यूट ऑफ लोजिस्टिक्स चेन्नई
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट मुंबई.
सीआईआई इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉजिस्टिक्स चेन्नई.
Comments any problems

1 Comments