नीति आयोग क्या है? यह कैसे काम करती है के बारे में पूरी जानकारी

नीति आयोग क्या है? यह कैसे काम करती है के बारे में पूरी जानकारी by Gkinhindi.in.net

नीति आयोग क्या है? यह कैसे काम करती है के बारे में पूरी जानकारी

                   नीति आयोग की संरचना

अध्यक्ष - श्री नरेंद्र मोदी( प्रधानमंत्री )

उपाध्यक्ष - अरविंद पनगढ़िया
पदेन सदस्य - राजनाथ सिंह गृह मंत्री अरुण जेटली वित्त एवं कारपोरेट मामले तथा सूचना प्रसारण मंत्री राधामोहन सिंह कृषि मंत्री
मुख्य कार्यकारी अधिकारी - अमिताभ कांत
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में योजना आयोग के स्थान पर एक नई संस्था लाने की घोषणा की.

• 1 जनवरी 2015 को मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के तहत एक नई संस्था जिसे राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान ( National institution for transformation India - NITI कहां गया और अस्तित्व में आई आमतौर पर इसे नीति आयोग के नाम से जाना जाता है.

• प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाला या आयोग सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा वह केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारों के लिए भी नीति निर्माण करने वाले संस्थान की भूमिका निभाएगा.

• पंचवर्षीय योजनाओं के भावी स्वरूप आदि के संबंध में यह आयोग सरकार को सलाह देगा.

• केंद्र व राज्य सरकारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह रणनीतिक और तकनीकी सलाह देगा.



योजना आयोग

15 अगस्त 2014 ईस्वी को इसे समाप्त करने की घोषणा की गई. भारत में योजना आयोग के संबंध में कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं था. 15 मार्च 1950 ईस्वी को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के द्वारा योजना आयोग की स्थापना की गई थी. योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता था प्रथम योजना आयोग के उपाध्यक्ष गुलजारीलाल नंदा थे.

Post a Comment

0 Comments