जनमत - संग्रह और चुनाव में अंतर ?

जनमत संग्रह एवं चुनाव में मुख्य अंतर क्या है? 

दोनों प्रक्रिया है जनता की राय से जुड़ी है, पर दोनों के उद्देश्य में बुनियादी अंतर है. सामान्यता चुनाव एक समय पर होने वाली संवैधानिक प्रक्रिया है. जबकि जनमत संग्रह प्रश्न विशेष या विषय पर केंद्रित है. जैसे कि सन 2015 में ब्रिटेन की जनता ने यूरोपियन यूनियन से हटने का फैसला जनमत संग्रह के माध्यम से किया. शुरू में संवैधानिक व्यवस्थाओं को स्वीकार करने के लिए व्यापक स्तर पर जनमत संग्रह की व्यवस्था ने भी जन्म लिया. ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड में अब तक दर्जनों जनमत संग्रह हो चुके हैं. जनमत संग्रह के लिए अंग्रेजी में रेफरेंडम शब्द का इस्तेमाल होता है. कई बार इस के लिए प्लेबीसाइट शब्द का भी इस्तेमाल होता है. कई जगह इन दोनों मैं अंतर किया जाता है. मसलन ऑस्ट्रेलिया में संविधान में बदलाव के लिए होने वाले जनमत संग्रह को रेफरेंडम कहते हैं. और जो जनमत संग्रह संविधान को प्रभावित नहीं करता उसे प्लेबीसाइट कहते हैं. आयरलैंड में संविधान को अंगीकार करने के लिए जो पहला जनमत संग्रह हुआ उस रेफरेंडम कहा गया.

Post a Comment

0 Comments