सूर्य के बारे में भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं

सूर्य के बारे में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

Sun सूर्य

• सूर्य सौरमंडल का प्रधान है. यह हमारी मंदाकिनी दुग्धमेंखला के केंद्र से लगभग 30000 प्रकाश वर्ष के दूरी पर एक कोने में स्थित है.
• यह दुग्ध मेखला मंदाकिनी के केंद्र के चारों ओर 250 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से परिक्रमा कर रहा है. इस का परिक्रमण काल दुग्ध मेखला के केंद्र के चारों ओर एक बार घूमने में लगा समय 250000000 साल है जिसे ब्रह्मांड वर्ष  कहते हैं.
• सूर्य अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है इसका मध्य भाग 25 दिन में एवं ध्रुवीय भाग 35 दिनों में 1 घूर्णन पूरी करता है.
• सूर्य एक गैसीय गोला है जिसमें हाइड्रोजन 71% हिलियम 26.5% एवं अन्य तत्वों 2.5 प्रतिशत होता है.
• Hans Bethe ने बताया कि 10(7power) डिग्री सेल्सियस ताप पर सूर्य के केंद्र पर चार हाइड्रोजन नाभिक मिलकर एक ही नियम नाभि का निर्माण करता है अर्थात सूर्य के केंद्र पर नाभिकीय संलयन होता है जो सूर्य की ऊर्जा का स्रोत है.
• सूर्य की दीप्तिमान सतह को प्रकाश मंडल कहते हैं प्रकाश मंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते क्योंकि सूर्य का वायुमंडल प्रकाश का अवशोषण कर लेता है इसे वर्ण मंडल कहते हैं यह लाल रंग का होता है.
• सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के दिखाई देने वाला भाग को सूर्य किरीट कहते हैं। सूर्य किरीट x-ray उत्सर्जित करता है इसे सूर्य का मुकुट कहा जाता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य किरीट से प्रकाश की प्राप्ति होती है। 
• सूर्य की उम्र 5 बिलियन वर्ष है। 
• भविष्य में सूर्य द्वारा ऊर्जा देते रहने का समय 10*11power वर्ष है.
• सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है.
• सौर ज्वाला को उतरी ध्रुव पर औरोरा बोरियलिस और दक्षिणी ध्रुव पर औरोरा ऑस्ट्रेलिस करते हैं.
• सूर्य के धब्बे का तापमान आसपास के तापमान से 1500 डिग्री सेल्सियस कम होता है. सूर्य के धब्बों का एक पूरा चक्र 22 वर्षों का होता है पहले 11 वर्षों तक याद आ जाता है और बाद के 11 वर्षों तक याद रहता है जब सूर्य के सतह पर धब्बा दिखलाई पड़ता है उस समय पृथ्वी पर चुंबकीय झंझावात उत्पन्न होते हैं. इसे चुंबकीय सुई की दिशा बदल जाती है एवं रेडियो टेलीविज़न बिजली चालित मशीन आदि में गड़बड़ी उत्पन्न हो जाती है.
• सूर्य का व्यास 1392000 किलोमीटर है जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 110 गुना है.
• सूर्य हमारी पृथ्वी से 1300000 गुना बड़ा है और पृथ्वी को सूर्य ताप का 2 अरबवां भाग मिलता है.

Post a Comment

0 Comments